Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore news, ambulance, ambulance Baby Born

इंदौर में महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Indore news
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला के एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है।
          
स्थानीय एमवाय अस्पताल सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि शहर के मालवीय नगर निवासी अनिता के परिजन ने सोमवार को देर रात अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई थी। अस्पताल ले जाने के दौरान ही अनिता की प्रसव पीड़ा बहुत बढ़ गई, जिसके चलते एंबुलेंस में मौजूद चिकित्सक ने वहीं प्रसव कराने का निर्णय लिया। 
          
सूत्रों के अनुसार, प्रसव के बाद अनिता और नवजात शिशु को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं। (वार्ता)