1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Husband inflicted serious injury in wife's private part

Indore crime story : अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए पत्नी को किया मजबूर, प्राइवेट पार्ट में पहुंचाई गंभीर चोट

husband
इंदौर। इंदौर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाए और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट पहुंचाई। पुलिस ने हैवान पति को गिरफ्‍तार कर लिया है। मामला क्षिप्रा थाना क्षेत्र का है।
 
यहां एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर अप्राकृतिक संबंध और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी शराबी है और अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।
 
आरोपी ने बताया कि उसकी शादी लगभग 16 साल हो चुके हैं। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता है। इस कारण वह पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। आरोपी पति ने शराब के नशे में देर रात अपनी पत्नी से चरित्र शंका के चलते विवाद किया और उस विवाद में पत्नी के गुप्तांग पर चाकू को गरम कर वार कर दिए। इसके बाद पत्नी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
अगला लेख
अयोध्या में सरकारी भूमि पर बना था योगी आदित्यनाथ का मंदिर, मूर्ति हटाई, निर्माण करने वाला लापता