Hanuman Chalisa

मध्‍यप्रदेश में शीतलहर का कहर, भोपाल में बदला स्‍कूलों का समय, इंदौर, उज्‍जैन, मंदसौर में स्‍कूली बच्‍चों को अवकाश

Updated: रविवार, 4 जनवरी 2026 (21:57 IST)
Bhopal and Indore administrations new order regarding schools : देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मध्य प्रदेश भी शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के इस कहर को देखते हुए प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस बीच प्रशासन ने भोपाल में स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया है। जो कि कल यानी 5 जनवरी से लागू होगा। इस आदेश के बाद अब राजधानी भोपाल के स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद लगेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने आदेश जारी किए हैं। वहीं लगातार शीतलहर को देखते हुए इंदौर जिले के सभी शासकीय-अशासकीय सीबीएसई स्कूलों में कलेक्टर शिवम वर्मा ने पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए 3 दिन का अवकाश घोषित किया है।

खबरों के अनुसार, देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मध्य प्रदेश भी शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के इस कहर को देखते हुए प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस बीच प्रशासन ने भोपाल में स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया है। जो कि कल यानी 5 जनवरी से लागू होगा।
इस आदेश के बाद अब राजधानी भोपाल के स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद लगेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से संशोधन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। 
ALSO READ: Weather Update : देशभर में कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत में घना कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी का अलर्ट
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भोपाल जिले के सभी निजी स्कूलों, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), अनुदान प्राप्त विद्यालयों और मदरसों पर भी समान रूप से लागू होगा। आदेश का पालन सभी शिक्षण संस्थानों के लिए अनिवार्य रहेगा।
वहीं लगातार शीतलहर को देखते हुए इंदौर जिले के सभी शासकीय-अशासकीय सीबीएसई स्कूलों में कलेक्टर शिवम वर्मा ने पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए 3 दिन का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जिससे कड़कड़ाती ठंड में सुबह स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।
ALSO READ: Weather Update : MP में शीतलहर का अलर्ट, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान के 14 जिलों में घना कोहरा, देशभर के मौसम का हाल
कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी जिले के सभी बोर्ड (MP Board, CBSE, ICSE) से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगी। फिलहाल यह अवकाश कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए है। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए समय में बदलाव या अन्य निर्देशों के लिए स्कूल प्रबंधन को जिला प्रशासन के संपर्क में रहने को कहा गया है।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में कड़ाके की ठंड और कोहरा, बर्फबारी और शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत
उज्जैन और मंदसौर में भी छुट्टी के आदेश : महाकाल की नगरी उज्जैन में जिला प्रशासन ने सोमवार को नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। इसी प्रकार मंदसौर में ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है, जिसके चलते नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 2 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख