1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. In Indore junk will be lifted on demand with help of app

इंदौर में 'ऑन डिमांड' उठेगा कबाड़, निगम ने तैयार किया मोबाइल ऐप, जानिए कब होगा लांच

In Indore junk will be lifted on demand with help of app
Indore Madhya Pradesh News : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम ने अपनी कचरा प्रबंधन प्रणाली को अगले स्तर पर पहुंचाने के लिए एक खास मोबाइल ऐप तैयार कराया है जिसके जरिए घरों और प्रतिष्ठानों से कबाड़ उठाने की सशुल्क सेवा शुरू की जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा,हमने घरों और प्रतिष्ठानों से 'ऑन डिमांड' कबाड़ उठाने के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार कराया है। हम अगले स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक इस ऐप के जरिए सशुल्क सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। दावे के मुताबिक इंदौर नगर निगम देश का ऐसा पहला शहरी निकाय है जो इस तरह के ऐप के जरिए 'ऑन डिमांड' (अनुरोध पर) कबाड़ उठाने की सेवा शुरू करने जा रहा है।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के दावे के मुताबिक इंदौर नगर निगम देश का ऐसा पहला शहरी निकाय है जो इस तरह के ऐप के जरिए 'ऑन डिमांड' (अनुरोध पर) कबाड़ उठाने की सेवा शुरू करने जा रहा है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा,हमने घरों और प्रतिष्ठानों से 'ऑन डिमांड' कबाड़ उठाने के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार कराया है। हम अगले स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक इस ऐप के जरिए सशुल्क सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
 
भार्गव ने कहा कि यह नागरिकों के अनुरोध पर कबाड़ उठाने की सशुल्क सेवा के संदर्भ में देश के किसी भी शहरी निकाय का पेश किया जाने वाला अपनी तरह का पहला मोबाइल ऐप होगा।
उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से मिलने वाले अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिक कचरा, पुराना फर्नीचर, कांच का टूटा-फूटा सामान और अन्य तरह का वह कबाड़ उठाया जाएगा जो मौजूदा व्यवस्था के तहत नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों के जरिए जमा नहीं किया जाता। भार्गव ने बताया कि इस ऐप के जरिए कबाड़ उठवाने के शुल्क का ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
SIR के बाद बिहार में घटे करीब 65 लाख मतदाता, अब 7.24 करोड़ Voter बचे