1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. BJP leader Monu Kalyane's wife commits suicide in Indore

इंदौर में बीजेपी नेता कल्याणे की पत्नी ने किया सुसाइड

BJP leader Monu Kalyane's wife commits suicide in Indore
Indore News: इंदौर के एमजी रोड इलाके में 2 माह पहले बीजेपी नेता मोनू कल्याणे (Monu Kalyane) की 2 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार को मोनू की पत्नी ने दीपिका कल्याणे (Deepika Kalyane) भी सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि उसने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन शव को लेकर एमवाय पहुंचे।

 
एमजी रोड पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम दीपिका कल्याणे (28) पति मोनू कल्याणे है। सुबह करीब 9 बजे परिजन उसे मृत अवस्था में लेकर एमवाय पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। हालांकि सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन के लिए हर जिले में हों सकारात्मक एवं ठोस प्रयास: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव