सम्बंधित जानकारी
- नाम पूछकर चूड़ी विक्रेता को पीटने के मामले में 4 गिरफ्तार, सड़क पर उतरा हिन्दू जागरण मंच
- मध्यप्रदेश में PFI पर बैन लगाने की तैयारी, इंदौर युवक की पिटाई मामले में आया था नाम
- महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में युवक पर पाक्सो एक्ट का केस दर्ज, हिन्दू संगठन की प्रदर्शन की चेतावनी
- चूड़ी विक्रेता की पिटाई मामला : अल्पसंख्यक आयोग ने जारी किया नोटिस, प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
- इंदौर में भीड़ द्वारा पीटे गए चूड़ी विक्रेता पर नाबालिग छात्रा के लैंगिक उत्पीड़न का मामला दर्ज
इंदौर में छेड़खानी का आरोपी चूड़ीवाला गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा | bangle man
इंदौर। इंदौर में नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी चूड़ीवाले तस्लीम अली को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
खबरों के अनुसार मुस्लिम चूड़ीवाले के साथ मारपीट के मामले में इंदौर में नया मोड़ आ गया है। खबर है कि इंदौर पुलिस द्वारा फरियादी को ही आरोपी बना दिया गया। उसने पीड़ित तस्लीम को नामजद करते हुए उसके खिलाफ 9 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र रखने और नाबालिग से छेड़खानी के करने के आरोप के तहत तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है।
तस्लीम पर आरोप है कि वो नाम बदलकर बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में चूड़ी बेचने गया था और छठी क्लास की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तस्लीम के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा का कहना है कि वो उस समय अपने घर पर थी। उसका आरोप है कि चूड़ी लेने के बाद जब उसकी मां पैसे लेने अंदर गई तो तस्लीम ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के मुताबिक इस हरकत पर वो चिल्लाई तो आसपास के लोग आ गए। ये देख तस्लीम भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
