सम्बंधित जानकारी
- Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को जमानत, मेघालय कोर्ट का बड़ा फैसला, इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी, हनीमून के दौरान रची थी साजिश
- इंदौर में लेंसकार्ट शोरूम पर हिंदू फेडरेशन का जमकर हंगामा, चश्मे तोड़े, पूरे शहर के शोरूम के बहिष्कार का ऐलान
- क्या युवाओं में लग रही जॉम्बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
- बेवफाई, सुपारी और खूनी साजिश, धार की प्रियंका ने दोहराई इंदौर की सोनम रघुवंशी की कहानी
- सॉफ्टवेअर इंजीनियर की हत्या पर इंदौर में आक्रोश, न्याय की मांग, लोग पुलिस से बोले, आरोपियों के हाथ-पैर तोड़ दो
राजा हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाहा की जमानत खारिज, सोनम शिलांग के होटल में ठहरी, बाहर जाने की मनाही
शिलांग की अदालत ने शुक्रवार को चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, सोनम को मिली जमानत को आधार बनाकर जेल में बंद अन्य आरोपी विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने भी कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया है।
बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम को जमानम मिल गई है। फिलहाल वो शिलॉन्ग के एक होटल में ठहरी है। उधर सोनम की जमानत खारिज करने के लिए राजा का परिवार हाईकोर्ट में आवेदन लगाने की तैयारी कर चुका है। राजा के भाई विपिन की वकील से बात हो चुकी है और आवेदन से जुड़े दस्तावेज भी भेज दिए गए हैं।
राज कुशवाहा को जमानत नहीं : राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाहा के वकील ने जमानत आवेदन में कहा कि यह मामला अभी अंडर ट्रायल है। राज 11 माह से जेल में है, इस कारण उसे जमानत दी जाए, हालांकि उसे कोर्ट से राहत नहीं मिली। अभी इस केस में चार गवाहों के ही बयान हो पाए हैं, जबकि 20 से ज्यादा गवाह इस केस से जुड़े हैं। तीन माह पहले सोनम की सहेलियों की गवाही भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई थी।
शिलांग से बाहर नहीं जा सकती सोनम : इधर सोनम को जमानत मिल गई है, लेकिन वह शिलांग से बाहर नहीं आ सकती है। वह अपने पिता के साथ शिलांग के एक होटल में ठहरी हुई है। उसे हर सप्ताह थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दी है। इधर इंदौर में राजा की मां ने बयान दिया है कि सोनम अगर इंदौर आती है तो उसे छोडेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि उससे पूछेंगे कि आखिर उसने उनके बेटे को क्यों मारा।
Edited By: Naveen R Rangiyal