Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को जमानत, मेघालय कोर्ट का बड़ा फैसला, इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी, हनीमून के दौरान रची थी साजिश
मेघालय की एक अदालत ने मंगलवार को इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी। सोनम पर आरोप है कि उसने वर्ष 2025 में अपने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करवाई थी। सोनम के पति राजा रघुवंशी 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे।
क्षत-विक्षत शव ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास बरामद हुआ था। सनसनीखेज मामले में सोनम समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें उसका कथित प्रेमी भी शामिल है। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को जमानत दे दी है। Edited by : Sudhir Sharma

