• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. 5 children died in Shri Yugpurush Dham Bal Ashram of Indore
Last Updated : बुधवार, 3 जुलाई 2024 (11:37 IST)

इंदौर के बाल आश्रम में 5 बच्चों की मौत, 38 मासूम अस्पताल में भर्ती

इंदौर के बाल आश्रम में 5 बच्चों की मौत, 38 मासूम अस्पताल में भर्ती - 5 children died in Shri Yugpurush Dham Bal Ashram of Indore
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में विशेष बच्चों के एक आश्रम (Bal Ashram) में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण 7 और बच्चों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद इस समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती बच्चों की तादाद बढ़कर 38 पर पहुंच गई है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अब तक 5 बच्चों की मौत हो चुकी है।

 
बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद चिकित्सालय में भर्ती कराया : जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम में मंगलवार देर रात 7 और बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल लाए गए 38 बच्चों में से 4 बच्चे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं, हालांकि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

 
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन का दल अगले 48 घंटे तक आश्रम के सभी बच्चों के स्वास्थ्य पर निगाह रखेगा। उन्होंने कहा कि भोजन और राशन के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि संदिग्ध खाद्य विषाक्तता का स्रोत क्या था?ALSO READ: उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज
 
जिलाधिकारी ने कहा कि संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण हुए संक्रमण से सोमवार और मंगलवार को आश्रम के कुल 4 बच्चों की मौत हुई है जबकि इस संस्थान के 1 अन्य बच्चे ने रविवार को दिमागी दौरे के बाद दम तोड़ा था। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले ये बच्चे पहले से ही किसी न किसी शारीरिक या मानसिक समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की उच्चस्तरीय समिति अलग-अलग पहलुओं पर आश्रम की विस्तृत जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta