1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. 3 children died and 12 fell ill at yugpurush dham ashram

Indore : युगपुरुष धाम आश्रम में 2 दिन के भीतर 3 बच्चों की मौत से हड़कंप, ठहाके लगाने वाले SDM को पद से हटाया

Indore
3 children died and 12 fell ill at yugpurush dham ashram  : इंदौर के एक आश्रम में 2 दिन के भीतर 3 बच्चों की मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह 12 बच्चों को इलाज के लिए चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों को देखने कलेक्टर आशीष कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। इससे पहले आश्रम में बच्चों की मौत की जांच करने पहुंचे SDM को संचालिका के साथ हंसी ठिठोली करने के बाद हटा दिया गया है।
कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम ओम नारायण बड़कुल को निर्वाचन कार्यालय में अटैच कर दिया है। हालांकि मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। मीडिया खबरों के मुताबिक डायरिया और डीहाइड्रेशन से एक की मौत हुई है। एक अन्य बच्चे की मौत फिट जैसी बीमारी के कारण हुई है। हालांकि जांच के बाद कारण सामने आएगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह