• Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. इतिहास-संस्कृति
  3. भारतीय
  4. Who were the Hindu wives of Aurangzeb
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 जून 2023 (12:58 IST)

Mughal history : औरंगजेब की हिन्दू पत्नियां कौन थीं?

Mughal history : औरंगजेब की हिन्दू पत्नियां कौन थीं? - Who were the Hindu wives of Aurangzeb
Aurangzeb Hindu wives : तुर्क का रहने वाला मुगल बादशाह औरंगजेब को भारत के सबसे क्रूर शासकों में से एक माना जाता है। हालांकि उसका संपूर्ण भारत में राज नहीं था। उसके काल में हिन्दुओं पर अत्याचार और कत्लेआम की कहानियां बहुत प्रचलित हैं। उसने सत्ता के लिए अपनों का ही खून किया था। बहुत से लोग जानना चाहते होंगे कि क्या उसने किसी हिन्दू महिला से भी विवाह किया था। किया था तो क्या नाम हैं उनके?
 
मुगल बादशाह औरंगजेब की पहली पत्नी का नाम दिलरास बानो बताया जाता है। इतिहास की किताबों में यह पाया जाता है कि औरंगजेब की 2 हिन्दू पत्नियां थीं। नवाब बाई और उदैपुरी। कहते हैं कि उदैपुरी नाम की बीबी तो उससे इतना प्यार करती थी कि वह औरंगजेब के साथ सती होने की बात करती थी। औरंगजेब ने खुद अपने बेटे को लिखे एक खत में हिंदू पत्नी की इस इच्छा का खुलासा किया था। हालांकि ऐसा हो नहीं सका औरंगजेब की मौत के कुछ माह में ही उसकी इस पत्नी का भी देहांत हो गया था। बिलीमोरिया के रुक्काते आलमगीरी के अंग्रेजी अनुवाद 'लेटर्स ऑफ औरंगजेब' में इसका जिक्र है।
 
कहते हैं कि साल 1667 में उदैपुरी ने कामबख्श को जन्म दिया था। औरंगज़ेब के 50 के होने पर उदैपुरी जवान थी। हालांकि उसकी इन दोनों बीबीयों के हिन्दू होने पर भी विवाद है, क्योंकि कामबख्श की मां को कुछ लोग ईसाई मानते थे। वह जॉर्जिया की रहने वाली थी, जिसे दारा ने खरीदा था और दारा के मारे जाने के बाद औरंगजेब ने उसे अपने पास रख लिया था। हलांकि जदुनाथ सरकार ने हिस्ट्री ऑफ औरंगजेब में इसके उलट बात कही है। वे लिखते हैं कि उदैपुरी उनकी पत्नी थी और वह राजपूत थीं।
 
ऐसा भी कहते हैं कि उसकी एक पत्नी का नाम हीरा बाई था, जो एक कश्मीरी हिन्दू थीं। उसे बहुत कम उम्र में बेच दिया गया था और जिसे मीर खलील नामक एक व्यक्ति ने खरीदा था। यह उसके लिए गाती और नाचती थी। उसकी सुंदरता के लोग दीवाने थे। औरंगजेब ने जब इसे देखा तो उसने इसे हथिया लिया। कहते हैं कि 'डिड औरंगजेब बैन म्यूजिक’ में इसका उल्लेख मिलता है। हीरा बाई की मौत साल 1654 में हुई थी। संभवत: इसे ही नवाब बाई कहा जाता था।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, इतिहास, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
मणिपुर में हिंसा क्यों नहीं रोक पा रही है मोदी सरकार?