सम्बंधित जानकारी
- इन मीठे-नमकीन पकवानों के बिना अधूरा है दशहरे का त्योहार, पढ़ें 9 सरल विधियां
- Navratri 2019 : नवरात्रि 2019 का 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव, जानिए 1 पंक्ति में
- vijayadashami 2019 : रावण के परिवार में कौन-कौन था?
- Navratri Navami 2019 : नवरात्रि की नवमी तिथि है बहुत खास, जानिए कैसे करें हवन और पूजा
- Navratri Mahashtami and Navami : आज है महापवित्र दुर्गाष्टमी और कल नवमी, जानिए दो दिनों का विशेष महत्व
vijayadashami recipe : उड़द-मूंग मोगर की चटपटी कचौरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को जी ललचाए। Dussehra recipes
सामग्री :
1/2-1/2 कटोरी उड़द मोगर-मूंग मोगर, मैदा 500 ग्राम, चुटकी भर हींग, 2 चम्मच दरदरी सौंफ, 2 चम्मच धनिया पावडर, 1 कटोरी दही, गरम मसाला 1/2 चम्मच, लाल मिर्च 1 चम्मच, तेल तलने के लिए।
विधि :
दोनों दालों को कचोरी बनाने के 3-4 घंटे पूर्व भिगो दें। कुछ दाल छोड़ कर बाकी को दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में थोड़ा-सा तेल लेकर सौंफ का बघार व हींग डालें, दाल दरदरी एवं खड़ी दोनों को भूनें व सभी मसाले मिलाकर ठंडा कर लें।
मैदे में 1/2 टी स्पून नमक मिलाकर छान लें। डेढ़ बड़ा चम्मच मोयन डालकर रोटी जैसा गूंध लें, छोटी-छोटी लोई बना लें, हथेली को चिकना करके लोई फैलाएं, किनारे पतले करके मसाला भरें व बंद करके कचौरियां तैयार कर लें। तेल गर्म करें फिर गुनगुने तेल में कचौरियां डालें। धीमी आंच पर कचौरियां सुनहरी होने तक तल लें। गर्मा-गर्म कचौरियों को रायते या हरी चटनी के साथ सर्व करें और पर्व का आनंद उठाएं।
ALSO READ: नमकीन फलाहारी लजीज इडली-सांभर
