1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Indian Food Recipes
Written By

इस वेलेंटाइन डे पर बनाएं लाजवाब नमकीन हार्ट्स

Indian Food Recipes
सामग्री :

सूजी 50 ग्राम, मैदा 200 ग्राम, पनीर 50 ग्राम, नमक स्वादानुसार मोयन के लिए रिफाइंड तेल 65 ग्राम, तलने के लिए तेल आवश्यकतानुसार मात्रा में।
 
विधि : 
 
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। फिर मैदा, सूजी, नमक, पनीर व मोयन के तेल को मिलाकर अच्छी तरह मसल लें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर कड़ा गूंथ लें। तैयार मिश्रण की लोइयां बनाकर रोटी की तरह बेल लें। हार्टशेप कटर से हार्ट्स काट लें।
 
कड़ाही में तेल गरम करके मंदी आंच पर हल्के गुलाबी होने तक तलें। चाय के साथ नाश्ते में सर्व करें।




ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।