Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Chakkarai Pongal

पोंगल रेसिपी : चक्करा पोंगल

Chakkarai Pongal
पोंगल स्पेशल व्यंजन : चावल-दाल चक्करा


 
चक्करा पोंगल यह एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जो पोंगल के दिन दक्षिण भारतीय परिवार में विशेष तौर पर बनाया जाता हैं।
 
सामग्री : 
1 कटोरी नया चावल, आधा कटोरी मूंग दाल, 1/2 कटोरी चना दाल, जरा-सा नमक व 1 चम्मच घी, थोड़ी सी किशमिश, 8-10 काजू की कतरन। 
 
विधि : 
चावल, मूंग-चना दाल तीनों सामग्री को धोकर थोड़ी देर कपड़े पर पानी सूखने के लिए बिछा दें। फिर एक कड़ाही में सेंक लें। सामग्री सिंक जाए तब एक दूसरे बर्तन में हल्दी लगाकर गैस पर रखें। उसमें सिंकी सामग्री डाल दें और पर्याप्त पानी डालकर सीजने दें। नमक आवश्यकतानुसार डालकर ढंक दें। सामग्री को अधपकी होने दें। 
 
अब डेढ़ गुना गुड़ लेकर एक बर्तन में पिघाल कर उसमें मिलाएं, साथ ही घी डालकर कड़छी से अच्छी तरह हिलाएं। अच्छी तरह पक जाने पर इसमें किशमिश और कटे काजू मिलाएं। अब गरम-गरम चक्करा पोंगल घी डालकर सर्व करें।