गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. grandmother's home remedies for pimples
Written By

दादी मां के इन 8 घरेलू नुस्खों से दूर करें चेहरे के मुंहासे

दादी मां के इन 8 घरेलू नुस्खों से दूर करें चेहरे के मुंहासे - grandmother's home remedies for pimples
कई बार युवावस्था व किसी भी उम्र में हार्मोन के बदलाव की वजह से चेहरे पर मुंहासे आ जाते है। आइए, आपको बताए पुराने समय से चले आ रहे हैं दादी मां के 8 घरेलू नुस्खे, जिन्हें आजमाकर आप मुंहासों से पिछा छुड़ा सकते हैं -  
 
1 जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं।
 
2 दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में पिंपल्स दूर हो जाते हैं।
 
3 तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें तथा थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स से निजात मिलती है।
 
4 नीम के पेड़ की छाल को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी पिंपल्स घटते हैं।
 
5 जायफल में गाय का दूध मिलाकर पिंपल्स पर लेप करना चाहिए।
 
6 हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स दूर होते हैं।
 
7 नीम की पत्तियों के चूर्ण में मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएं।
 
8 नीम की जड़ को पीसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे ठीक हो जाते हैं। काली मिट्टी को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे नष्ट हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें
क्या आप भी पके हुए भोजन में ऊपर से नमक डालते हैं? तो जान लीजिए गंभीर नुकसान