1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. 4 health benefits of Coriander

सूखा साबुत धनिया सेहत के लिए है कमाल, पढ़ें इसके सेवन से होने वाले फायदे

सेहत
अक्सर सब्जियों में पीसा धनिया इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सूखा साबुत धनिया भी सेहत के लिहाज से कमाल का होता है।     
 
धनिया का लेटिन नाम कोरिएंड्रम सातिवम है। यह शीतल और खुश्क प्रकृति होता है। यह कई रोगों को दूर करने में सक्षम है। नित्य एक चम्मच धनिया चबाना मुंह की दुर्गंध दूर करने का यह एक कारगर उपाय है। इसके साथ ही यह हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद है, आइए जानें...
 
1 जी घबराना (गर्भावस्था) : गर्भ धारण करने के दो-तीन महीने तक गर्भवती महिला को उल्टियां आती है। ऐसे में धनिया का काढ़ा बना कर एक कप काढ़े में एक चम्मच पिसी मिश्री मिला कर पीने से जी घबराना बंद होता है।
 
2 पित्ती : शरीर में पित्ती की तकलीफ हो तो हरे धनिये के पत्तों का रस, शहद और रोगन गुल तीनों को मिला कर लेप करने से पित्ती की खुजली में तुरंत आराम होता है।
 
3 नेत्र रोग : आंखों के लिए धनिया बड़ा गुणकारी होता है। थोड़ा सा धनिया कूट कर पानी में उबाल कर ठंडा कर के, मोटे कपड़े से छान कर शीशी में भर लें। इसकी दो बूंद आंखों में टपकाने से आंखों में जलन, दर्द तथा पानी गिरना जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
 
4 नकसीर : हरा धनिया 20 ग्राम व चुटकी भर कपूर मिला कर पीस लें। सारा रस निचोड़ लें। इस रस की दो बूंद नाक में दोनों तरफ टपकाने से तथा रस को माथे पर लगा कर मलने से खून तुरंत बंद हो जाता है।
अगला लेख
पवनपुत्र हनुमान ने वाल्मीकि से भी पहले लिखी थी रामकथा, 10 आश्चर्यजनक जानकारी