सर्दियों में ऐसे बचाएँ बिजली
ND
अगर हम चाहें तो छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर ऊर्जा भी बचा सकते हैं और बिजली के बिल पर भी काबू पा सकते हैं। सर्दियाँ शुरू होते ही अपने खिड़की-दरवाजे का ठीक से निरीक्षण कर लें और अगर कोई काँच या कोई हिस्सा टूटा या चटका हुआ हो तो बदलवा लें जिससे बाहर की ठंडी हवा अंदर न आ सके।
इसके लिए आप छोटी- छोटी चीजें जैसे सेलोटेप, कार्डबोर्ड ऐसी हल्की-फुल्की चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपके घर में दिन के समय जिस एरिया में धूप आती है उस समय उधर की खिड़की या दरवाजे खोल दें जिससे घर गर्म रह सके।

