वास्तु से घर की आंतरिक सज्जा
PR
PRमकान के ड्राइंग रूम में फर्नीचर जैसे सोफा, टेबल, चेयर कभी भी पूर्व या उत्तर दीवार की ओर नहीं रखें।
सोफा हमेशा घर की पश्चिमी या दक्षिणी दीवार के सहारे रखें। यदि संभव न हो और सोफा पूर्व या उत्तर दीवार की तरफ ठीक जँचता हो, तो उसे दीवारों से कम से कम 6 ईंच की दूरी पर रखा जाना चाहिए।
ड्राइंग रूम में पूर्व तथा उत्तर दिशा में ज्यादा खाली जगह सुनिश्चित करें।
मकान की सीढ़ियाँ मुख्य द्वार के पास कभी नहीं रखें। न ही जीना घर के मध्य में होना चाहिए। घर में घुसते समय सीढ़ियाँ एकदम ऊपर जाती हुई दिखाई दें, तो यह अशुभ माना जाता है।

