1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

मैंडरीन डक्स रखें बेडरूम में

वामा
ND
पति-पत्नी का बंधन अटूट माना जाता है, मगर आज के समय में तो शादी का लड्डू कुछ ही दिनों में करेले की तरह कड़वा लगने लगता है और बात तलाक तक पहुँच जाती है। यही कारण है कि शादी के बाद पति-पत्नी के सम्बन्ध मधुर बने रहें, इसके लिए तरह-तरह के टोटके अपनाए जाने लगे हैं। इन्हीं में से एक है चाइनीज वास्तु शास्त्र फेंगशुई की शरण लेना।

फेंगशुई की कुछ वस्तुएँ ऐसी हैं जिनके बारे में दावा किया जाता है कि इनको शयनकक्ष यानि बेडरूम में लगाने से न सिर्फ पति-पत्नी के सम्बन्ध न सिर्फ लम्बे समय तक मधुर रहते हैं, बल्कि दोनों के बीच रोमांस भी बढ़ता है। इनमें सबसे अधिक लोकप्रिय मैंडरीन डक्स का जोड़ा व लव बर्ड्स हैं।

मैंडरीन डक्स का जोड़ा नवविवाहित पति-पत्नी के बीच प्रेम व रोमांस का प्रतीक है। यही कारण है कि अब इसे नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट के रूप में भी दिया जाने लगा है। शादी का सीजन शुरू होते ही इसकी माँग बढ़ जाती है। इस गि‍फ्ट से आप अपने घर को सजाने के साथ-साथ अपने संबंध को भी प्रगाढ़ बना सकते हैं।