मकान के सामने इन चीजों से बचें
मकान के सदर द्वार के सम्मुख ब्रह्मा, विष्णु, महेश, सूर्य व दुर्गा का मन्दिर नहीं होना चाहिए। यदि मकान के सामने या पार्श्व में मंदिर है, तो उसकी छाया मकान या भूखण्ड पर नहीं पड़े। इस बात को सुनिश्चित किया जाना चाहिए अगर आप उस भूखण्ड में निवास कर रहे हैं, तो उसी तरह मकान के सामने या भूखण्ड के आसपास चट्टान, बिजली का खंभा, गड्ढ़ा-कीचड़, तालाब, नदी-नाले नहीं हों और न ही मकान के पार्श्व में जैन मंदिर हो। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि मकान की ऊँचाई से दोगुनी दूरी तक भूखण्ड के आसपास या सामने धार्मिक स्थल की मौजूदगी से बचें।