1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

बारि‍श में यूँ करें गार्डनिंग

वामा
ND

पेड़ छोटे हों या बड़े, इनकी देखभाल की बहुत जरूरत होती है। इन पर आपके प्यार और स्नेह का भी असर होता है। अतः प्रकृति के साथ संवेदात्मक और प्यारभरा रिश्ता बनाए रखिए, क्योंकि ये नन्हे पौधे आपके सभी भावों के प्रति सजग होते हैं। बस इस तरह सजाइए अपना किचन गार्डन।

इन पौधों के लिए अनुकूल मौसम

बारिश के मौसम में शुरुआती दिनों में पौधे लगाना चाहिए। इस मौसम में सभी तरह के पौधे लगाए जा सकते हैं, लेकिन ज्यादा बारिश से उन्हें बचाकर रखने की जरूरत है।

सीजनल फ्लावरिंग प्लांट- जीनिया, पल्सम, रेनी मैरीगोल्ड, गुलाब, बोगेनवेलिया, गुड़हल के पौधे लगा सकते हैं।

शो प्लांट- इस सीजन की खासियत यह है कि सभी तरह के शो प्लांट लगाए जा सकते हैं। इनमें अंडेनियम, मनी प्लांट, पाम की वैराइटी, यूसेंडिया, फरकेरिया, जूनिफर के साथ ही पाइकस का रोपण किया जा सकता है।

फ्रूट प्लांट- फ्रूट प्लांट्स की गार्डनिंग के लिए भी यह मौसम सबसे अच्छा है। इस सीजन में सभी तरह के फलदार पौधे लगाए जा सकते हैं।