1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

घर में न लगाएँ कबाड़ का ढेर -4

वामा
ND

कागजों का ढेर लिखने पढ़ने वालों का बड़ा सिरदर्द है। संग्रह की जाने लायक किताबों के अलावा बाकी किताबों व मैगजीन से निजात पाएँ। व्यर्थ पेपर या न्यूज कटिंग के ढेर का कोई लाभ नहीं। अब इंटरनेट पर आपको हर विषय पर संदर्भ सामग्री आसानी से मिल सकती है।

इमोशंस क्लटर-फ्री करने में बहुत आड़े आते हैं। यह साड़ी माँ ने वेडिंग एनिवर्सरी पर दी थी, यह एंटीक चेयर मेरे दादू की थी जैसी चीजों के लिए इमोशंस को सहेजें। घूमने गए हैं तो प्राकृतिक स्थल का आनंद लें वहाँ शॉपिंग न करने लगे।

खास कलाकृतियाँ या कपड़े सभी को आकर्षित करते हैं, मगर खरीदने से पहले सोचें कि कितने काम के रहेंगे।