घर में न लगाएँ कबाड़ का ढेर -1
महिलाओं में सहेजने की सहज प्रवृत्ति होती है। इस वजह से वह अनजाने में वह फालतू सामान भी एकत्रित कर लेती हैं और घर में क्लटर का ढेर लग जाता है। यदि इनसे बचना है तो इन बातों पर गौर करें। जरूरत और इच्छा का फर्क जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे आधी समस्या हल हो जाएगी। बाजार जाने से पहले सामन की लिस्ट बनाएँ। सेल और डिस्काउंट के फेर में गैरजरूरी चीजें खरीदने से बचें। हर चीज अपनी तयशुदा जगह में ही रखी जाए।

