गर्मी में घर को दें कूल लुक
राहत देते हैं हल्के रंग
- प्रेरणा शर्मा
गर्मी के मौसम में बाहर काम से थक हारकर जब आप घर पहुँचते हैं और आपका स्वागत लाल रंग के परदे या काले रंग के सोफे करें तो जाहिर है कि ये रंग आंखों में चुभने लगते हैं। यही नहीं गर्मियों में इन गाढ़े रंगों के इस्तेमाल से जहाँ कमरा छोटा लगता है, वहीं दूसरी ओर कमरे में गर्माहट भी लगती है।
इंटीरियर डेकोरेटर के अनुसार इस मौसम में घर में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें ताकि गर्म मौसम में भी आपका घर कूल-कूल लगे। गुलाबी, सफेद, मिंट ग्रीन आदि ऐसे रंग हैं जिससे गर्मियों में अपने घरों को सजाया जा सकता है। ऐसे रंग के इस्तेमाल से घर में ठंडक रहती है।
साथ ही जब आप घर में प्रवेश करेंगे तो आपको राहत भी मिलेगी। इंटीरियर डेकोरटर अंशु के मुताबिक गर्मियों में घर में हल्के रंग के परदे लगाएँ जैसे पेस्टल रंग सफेद, ऑफ व्हाइट, मिंट ग्रीन, कैमल ब्राउन। ध्यान रखें कि परदे ज्यादा मोटे न हों। अंशु ने बताया कि इसके अलावा बेडरूम में चटक रंग की बेडशीट का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।
बाजार में खासतौर से गर्मियों के लिए बेहद हल्के रंगों की बेडशीट मौजूद हैं और इस मौसम में उसी का उपयोग करना चाहिए। इससे कमरा जहाँ ठंडा रहता है, वहीं नींद भी आसानी से आती है। यदि हो सके तो भारी सोफे के बदले केन के सोफे और हल्का फर्नीचर रखना चाहिए। पीले, हरे, लाल बल्बों का उपयोग भूल कर न करें, क्योंकि उससे गर्मी आकर्षित होती है।
सबसे बेहतर तो ट्यूबलाइट और सीएफएल रहती है जिससे रोशनी के साथ-साथ कमरा बड़ा भी लगता है। साथ ही ड्राइंग रूम में पौधों को सजाना चाहिए और रोजाना ताजे फूल सजाने चाहिए। बरामदे में धूप से बचने के लिए चिक लगाई जाए तो इस मौसम में भी घर गर्मी से कोसों दूर रहेगा।
ND