1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

कि‍चन को दें रस्टिक लुक - 3

वामा
रस्टिक किचन के डेकोर में लाइटिंग की अहम भूमिका होती है। इसकी लाइटिंग में भी रस्टिक फील का विशेष ध्यान रखा जाता है। पाइनकोन और फिशिंग रॉड्स आदि का प्रयोग लाइटिंग में करके रस्टिक लुक एन्हैंस किया जा सकता है।

रस्टिक किचन की लाइटिंग के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। रस्टिक किचन यानी कंट्री स्टाइल डेकोर, जिसमें नैचरल लाइटिंग अहम भूमिका निभाती है। इसमें नेचुरल लाइटिंग के लिए स्पेस क्रिएट करना जरूरी है।

बड़ी-बड़ी खिड़कियाँ और रोशनदान न केवल किचन का लुक पूरा करेंगे, बल्कि बिजली बचाने में भी सहायक होंगे।