1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
  6. कमरे की सजावट में करें प्रयोग

कमरे की सजावट में करें प्रयोग

ड्रॉइंग रूम
ND
ND
पर्दे, कुशन और सोफा कवर के रंग व प्रिंट चुनने से पहले यह तय कर लें कि आप ड्रॉइंग रूम को कैसा लुक देना चाहते हैं। परंपरागत कढ़ाई किए हुए कपड़े सबसे अधिक चलन में रहते हैं। रंगों का कॉम्बिनेशन आँखों को खटकने वाला न होकर सुकून व शांति का आभास कराने वाला हो। विविध रंगों का व्यक्तित्व पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसकी जानकारी रखें।

ड्रॉइंग रूम की सजावट में चित्रों का भी अहम योगदान है। अभी थीम डेकोरेशन प्रचलन में है। पहले थीम का चुनाव करें, फिर दीवार को चित्रों से सजाएँ। आपका थीम पुराने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के संग्रह से लेकर जीव-जंतु, प्राकृतिक दृश्य या कलात्मक पेंटिंग तक हो सकती हैं।

दीवार अगर बड़ी हो और तस्वीरें छोटी-छोटी तो उसे कलात्मक ढंग से सजाएँ। ड्रॉइंग रूम में अगर दो खिड़कियों के बीच लंबा गैप हो तो वहां लंबी तस्वीरों की जगह चौड़ी तस्वीरों का प्रयोग करें। ऐसा करने से कमरा खाली-खाली नहीं लगेगा।