1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

आर्टिफिशियल फूलों से सजाएँ घर

आर्टिफिशियल फूल
ND

घर आपका छोटा हो या बड़ा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मायने रखता है कि आपने अपने घर को घर को किस तरह सजाया है। आपका घर बेशक छोटा हो लेकिन ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिससे आप अपने घर को सुंदर और आकर्षक बना सकते हैं। जो लोग किराए के घर में रहते हैं उनके लिए घर को सजाना सबसे बड़ा मुश्किल का काम होता है।

ऐसे बहुत से सामान बाजार में मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपने घर को सजा सकते हैं। ये कुछ ऐसे समान हैं जिन्हें आप जहाँ मर्जी रखकर घर को नया लुक दे सकते हैं साथ ही शिफ्टिंग के दौरान ये सामान आप आसानी से कैरी भी कर सकते हैं।

फूलों को तो घर के किसी भी कोने में रख दो, आपका पूरा कमरा ही अपने आप नया लगने लगेगा। इन फूलों की खासियत भी यही रहती है कि यह लंबे समय तक चलते हैं। बस महीने में एक बार इन्हें धोने की जरूरत पड़ती है।

किसी भी सुंदर से फ्लॉवर वास में आप इन फूलों को सजाकर अपने घर को आकर्षक लुक दे सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें गुलदस्ते के तौर पर सजा सकते हैं या फिर खाली टहनी की तरह भी घर में रख सकते हैं। बाजार में इनकी कीमत 50 रुपए से शुरू है।