1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. holi ke upay 2022

होलाष्टक के 8 दिन बाद होली पूजन में जलाएं 8 दीये, खुशियों का वरदान मांगें सबके लिए

होली के उपाय
होली का उपाय 
होलिका के चारों तरफ 8 दीये जलाएं 
 
होली पर्व में पूजा विधि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पूजा के लिए हल्दी की गांठ, उपले, फल और सब्जी की माला बनाकर उसे अर्पण करें। होलिका दहन से पूर्व  पूजन सामग्री के साथ होलिका पूजन करें। 
 
होलिका के चारों तरफ आठ दीये जलाएं और सभी सामग्री को होलिका के ऊपर अर्पण कर दें। यह 8 दीये होलाष्टक के खत्म होने का प्रतीक हैं और हर अशुभता को अपने साथ ले जाते हैं। 
 
होली के दिन हनुमान जी को 8 लाल पुष्प चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से साधक को पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
 
इस दिन शिव जी से वरदान पाने के लिए सुबह बेलपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर अपनी मनोकामना बोलते हुए शिवलिंग पर सच्चे मन से अर्पित करना चाहिए।
अगला लेख
Holika Dahan Mantra : होलिका दहन करते समय पढ़ें 3 सरल और 1 खास मंत्र, तरक्की के दरवाजे खुलेंगे तुरंत