शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. इतिहास-संस्कृति
  3. विश्व
  4. Who was genghis khan
Written By
Last Updated : सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (18:46 IST)

चंगेज खान कौन था? मुस्लिम या बौद्ध या कुछ और? कितनी थीं उसकी पत्नियां?

Genghis Khan
Genghis Khan: कहते हैं कि 18 अगस्त 1227 में चगेज खान का निधन हो गया था। चंगेज खान असल में चंगिज खां है और मंगोलियाई उसे चिंगिस कहते हैं। यह एक क्रूर लुटेरा था। इतिहासकारों के अनुसार इसने जितनी हत्याएं और बलात्कार किए हैं उसका हिसाब किताब लगाना मुश्किल है। कई लोगों के मन में यह सवाल होगा कि चंगेज खान क्या मुसलमान था या कि उसका धर्म कुछ और ही था? कितनी थीं उसकी पत्नियां?
 
कौन था चंगेज खान?
  • चंगेज खान का जन्म 1162 के आसपास आधुनिक मंगोलिया के उत्तरी भाग में ओनोन नदी के निकट हुआ था। उसका वास्तविक या प्रारंभिक नाम तेमुजिन (या तेमूचिन) था। उसकी मत्यु 18 अगस्त, 1227 को हुई थी।
  • उसके पिता का नाम येसूजेई था, जो कियात कबीले का मुखिया था। चंगेज खान की दाईं हथेली पर पैदाइशी खूनी धब्बा था। उसके 3 सगे भाई व 1 सगी बहन थी और 2 सौतेले भाई भी थे।
  • उसके एक खास दोस्त का नाम बोघूरचू था। उसका सगा भाई जमूका भी उसके साथ ही रहता था। जमूका हालांकि प्रारंभ में उसका मित्र था, बाद में वो शत्रु बन गया। कबीलों की लड़ाई में उसके पिता की हत्या कर दी गई। बाद में चंगेज खान ने जमूका को हरा दिया और फिर शुरू हुआ उसके द्वारा सभी कबीलों के अपने अधीन करने का अभियान।
  • उसने सभी कबीलों को अपनी तलवार के जोर पर अपने अधीन कर लिया और इसके बाद उसके मन में दुनिया विजयी करने की क्रूर इच्‍छा जागृत होग गई। इसके बाद मंगोलिया से लेकर यूरोप तथा एशिया के कई हिस्सों पर उसने आक्रमण किया तथा वहां अपना साम्राज्य स्थापित किया।
changez khan
चंगेज खान का धर्म क्या था?
  • कहते हैं कि चंगेज खां प्रारंभिक तौर पर एक मंगोल शासक था और बौद्ध धर्म का अनुयायी था। 
  • हालांकि कई इतिहासकारों का मानना है कि चंगेज़ ख़ान तेन्ग्री धर्म का भक्त था। 
  • तेन्ग्री धर्म प्राचीन मध्य एशियाई धर्म है। खासकर यह तुर्क और मंगोल लोगों का धर्म था।
  • तेन्ग्री धर्म में ओझा प्रथा, सर्वात्मवाद, टोटम प्रथा और पूर्वज पूजा के तत्व शामिल थे।
  • कहते हैं कि यही मंगोल जाति के लोग कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, तुर्की आदि कई जगहों पर फैल गए थे।
  • बाद में इस जाति के लोगों ने बौद्ध धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया और ये कालांतर में मंगोल से मुगल हो गए। 
  • हालांकि इस संबंध में अभी भी शोध करने की आवश्यकता है।
 
कितनी पत्नियां थीं चंगेज खान की?
  • 12 वर्ष की आयु में चंगेज की शादी बोरते के साथ कर दी गई थी जिसका बाद में अपहरण हो गया था। 
  • अपनी पत्नी को छुड़ाने के लिए चंगेज को लड़ाइयां लड़नी पड़ी थीं।
  • कहते हैं कि चंगेज खान ने दर्जनों शादियां कीं थी जिससे उसके कम से कम 200 पुत्र हुए थे। 
  • फिर उनमें से कई पुत्रों ने आगे जाकर राज्य कायम किए और साथ ही साथ विशाल हरम रखे जहां उनके बड़ी तादाद में बेटे पैदा हुए।
  • कुछ वर्षो पहले एक आनुवांशिक शोध से यह पता चला है कि पूर्व मंगोलियाई साम्राज्य की सीमा में रहने वाले 8 प्रतिशत के लगभग पुरुषों के वाई क्रोमोजोम के अंदर एक ऐसा निशान मौजूद है जिससे पता चलता है कि वह मंगोलियाई शासक के खानदान से संबंध रखते हैं।
  • इस अनुसंधान से ये परिणाम निकलकर आया कि दुनिया में करीब 1 करोड़ 60 लाख पुरुष यानी दुनिया के पुरुषों की कुल संख्या का 0.5 प्रतिशत हिस्सा चंगेज खां से संबंध रखता है।
  • अनुसंधान के अनुसार पाकिस्तान के हजारा कबीले के लोगों में चंगेज का ही खून है। वे खुद को मंगोल ही मानते हैं। इसी तरह से मुगल, चुगताई और मिर्जा नाम वाले लोग भी अपने आपको मंगोल नस्ल का बताते हैं।
  • चंगेज खान की मृत्यु से पहले, उसने ओगदेई खान को अपना उत्तराधिकारी बनाया और अपने बेटों और पोते के बीच अपने साम्राज्य को खानतों में बांट दिया।
संकलन : अनिरुद्ध जोशी