1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

सपनों को मीठी नींद सुलाना

सपनों
मधुर गंजमुरादाबादी
WDWD
जलता हुआ चिराग बुझाना सही है क्या?
अब आप ही बताएँ ज़माना सही है क्या?

आँसू से जिनकी जान या पहचान तक नहीं,
ऐसों को अपना दुखड़ा सुनाना सही है क्या?

जागे तो मगर पूरे नहीं आज तक हुए,
सपनों को मीठी नींद सुलाना, सही है क्या?

फिरते हैं यूँ दीवानगी में चाक गिरेबाँ
उनकी गली में इस तरह जाना, सही है क्या?

साभार : प्रयास