1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. वक्त की धूप से पीली वह पत्ती

वक्त की धूप से पीली वह पत्ती

वक्त की धूप
फाल्गुनी
NDND
वक्त की धूप से

पीली हो जाती है

वह पत्ती

किसी लड़की की तरह

जो इंतज़ार कर रही थी

ब्याह की बूँद का,

वह पत्ती जो टंगी रहती है

सूख जाने के बाद भी

उसे हिलाकर

झराना पड़ता है।