1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

रातों में आवाज दिया न करो

कविता
-लक्ष्मी नारायण खरे
यूँ वक्त-बेवक्त तुम
दस्तक दिल पर दिया न करो

दीये उम्मीदों के जलाकर
रातों में आवाज दिया न करो।

यूँ तो बातें बहुत
तुम्हें आती हैं
पर बातें दिल की तुमसे
कही नहीं जाती हैं

नजरों को भी बोलने दो कभी
सदा होंठों से बात किया न करो।
रातों में आवाज दिया न करो

कई बार हमने
ये आजमाया है
नजरों को तुम्हारे
इंतजार में पाया है

खुशी मिलन में होती है।
मुझे भी पर
दर्द बिदाई में
इतना दिया न करो
रातों में आवाज दिया न करो

तब मुझे देखकर
NDND
तुम्हारा छिप जाना।
अब छिप कर मुझे
देखने लग जाना

ये इशारा ही बहुत है
समझने को फिर

चाहत से इंकार किया न करो
रातों में आवाज दिया न करो।