रंगना है तुम्हारी चूनर को
ओशो
|
रहस्य के अनंत-अनंत रंगों में।
रंगना है तुम्हारे प्राणों को
रस के नए-नए आयामों में।
नई-नई भाव-भंगिमाएँ तुममें उदित हों।
नए-नए मंदिरों के शिखर तुममें उठें।
नए गीतों का जन्म हो।
नए नृत्य तुम नाचो।
नई वीणाएँ तुम बजाओ, नित नूतन।
तुम खोजो, और जितना खोजो,
उतना ही पाओ कि
और खोजने को हो गया मौजूद।
जितना खोजो, उतनी खोज बढ़ती जाए।
खोज कभी अंत पर न आए।
यात्रा सिखाता हूँ मैं, मंजिल तो बहाने हैं।
मंजिल की बात करता हूँ
ताकि तुम दौड़ो, ताकि तुम चलो।
मजा तो यात्रा का ही है, यात्रा ही मंजिल है।

