1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. मां मेरी तुम हो सबसे प्यारी

मां मेरी तुम हो सबसे प्यारी

अनिल भारद्वाज

मातृ दिवस
WD


मां मेरी तुम हो सबसे प्यारी
मां मेरी तुम हो सबसे प्यारी,
दुनिया में लगती हो मुझे सबसे न्यारी
दिन की शुरुआत होती है तुम्हारी बहुत जल्दी
पता भी नहीं चला काम करते-करते
कब गाल पे लग गई तुम्हारे हल्दी
जिंदगी तुम्हारे लिए रही हमेशा एक जंग
पर मुझे दिखने न दिया अपने संघर्ष का कोई रंग
मुश्किल में भी कभी कम न हुई तुम्हारी भक्ति
ऐसी देखी मैंने तुममें शक्ति
हर बात वो मेरी माने
मेरे दिल में क्या है न जाने वो कैसे जाने
तकलीफ में रहते हुए भी न किए कभी बहाने
इज्जत ही सभी की चाहे, वो हो जाने चाहे हो अनजाने
मां मेरी तुम हो सबसे प्यारी.....!