1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. मन फूलों की क्यारी में!

मन फूलों की क्यारी में!

मन
लखनलाल आरोही
NDND
चाहे तुम कितनी ही
बाड़ लगाओ
या दिखाओ उँगलियाँ!
तुम चाहे आँखें लाल-पीली ही
क्यों ना करो
परन्तु मेरा मन
गुलाब से उलझ ही जाता है।
आखिर कब तक
झुठलाते रहोगे
गुलाब और इन्द्रधनुष को?
तुम अपने मन को
कब तक भरमाते रहोगे?
मन को घेरे से निकलकर
फिरने दो
फूलों की क्यारी में!
मन का जहर
धुल जाने दो गंधों की धारा में।