बस एक माँ है जो खफा नहीं होती
मुनव्वर राना
मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से फरिश्ता हो जाऊँ
माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊँ
मुकद्दस मुस्कुराहट माँ के होंठों पर लरजती है
किसी बच्चे का जब पहला सिपारा1 खत्म होता है
मुझे खबर नहीं कि जन्नत बड़ी कि माँ लेकिन
बुजुर्ग कहते हैं जन्नत बशर2 के नीचे है
दिन भर की मशक्कत से बदन चूर है लेकिन
माँ ने मुझे देखा तो थकन भूल गई है
भेजे गए फरिश्ते हमारे बचाव को
जब हादसात माँ की दुआ से उलझ पड़े
सुलाकर अपने बच्चों को यही माँएँ समझती हैं
कि इनकी गोद में किलकारियाँ आराम करती हैं
तेरे दामन में सितारे हैं तो होंगे ऐ फलक
मुझको अपनी माँ की मैली ओढ़नी अच्छी लगी
लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती
बस एक माँ है जो मुझ से खफा नहीं होती
मुझे बस इसलिए अच्छी बहार लगती है
कि ये भी माँ की तरह खुशगवार लगती है
मुझे कढ़े हुए तकिए की क्या जरूरत है
किसी का हाथ अभी मेरे सर के नीचे है
अभी जिन्दा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है
बुजुर्गों का मेरे दिल से अभी तक डर नहीं जाता
कि जब तक जागती रहती है माँ मैं घर नहीं जाता।
सिपारा1 - कुरान का पहला भाग, बशर2 - इंसान
ND