1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. प्रेम कविता : मैं चाहता हूं

प्रेम कविता : मैं चाहता हूं

- प्राणेश नागरी

प्रेम कविता
मैं चाहता हूं
कॉफी की चुस्कियों में तुम घुल जाओ
और मेरे सांवले होंठों को छू कर
मेरी रग रग में समा जाओ!
मैं तुम को खिलखिलाती चांदनी में
देखना चाहता हूं
मुझे यकीन है मोगरे के फूल
खिली चांदनी में और महकते हैं!
तुम्हारी आवाज़ का मंत्र तब से याद है मुझे
जब से अन्तर का शंख नाद सुना है मैंने!
मैं सभी आरतियों का अमृत चखना चाहता हूं
क्यूंकि इन पात्रों में मुझे
तुम्हारे होंठों का प्रतिबिंब दिखता है!
कभी मेरी हस्ती को पहचान भी लो
तुम्हारे बदन की खुशबू ओड़े बैठा हूं
मैं ताज़े शहद की तरह पहचानता हूं तुम्हें
हां यह मिठास सचमुच
मेरी आंखों से मेरे भीतर आती है
मैं चाहता हूं तपती दोपहरी को समुद्र किनारे
तुम्हें हरे नारियल की मलाई जैसा खा जाऊं!