प्रश्नों को लटकाए रोटी
मनोज सोनकर
|
फाँके बढ़ते विष बोते हैं, दिल दिमाग़ चटकाए रोटी।।
दानों से गोदाम भरे हैं, धूप धाम में धान जरे हैं।
तड़प तड़प इन्सान मरे हैं, जीतों को भटकाए रोटी।।
कहीं आग है मौत कहीं है, उबल उबल कर नदी बही है।
कौन ग़लत है? कौन सही है? प्रश्नों को लटकाए रोटी।।
नाना दादा मिलकर बसते, धूप छाँव भी हँसते सहते।
आज अकेले डर कर रहते, रिश्तों को छटकाए रोटी।।
कोढ़ी दौड़े बढ़ती जाएँ, इक दूजे से हैं टकराएँ।
ग़लत लोग अब रंग जमाएँ, मूल्यों को भटकाए रोटी।।
(यह ग़ज़ल हिन्दी के मराल छंद में लिखी गई है। मराल के प्रत्येक चरण में 32 मात्राएँ होती हैं।)
साभार : संबोधन

