1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. देश का बदला हुआ वातावरण है

देश का बदला हुआ वातावरण है

सत्य देश वातावरण पर्यावरण आचरण साहित्य
दिगम्बर नासवा
WD
WD
आज हर दिन सत्य का होता हरण है
देश का बदला हुआ वातावरण है।

काश मन से भी वो होते साफ़ सुथरे
जिनके तन पर साफ़-सुथरा आवरण है।

बस गई बारूद की खुशबू हवा में
इस तरह से सड़ चुका पर्यावरण है।

भूख से वो उम्र भर लड़ता रहेगा
जिस ने ढूँढा ताल छंद व्याकरण है।

हैं मेरे भी मित्र क्या तुमको बताऊँ
साँप से ज्यादा विषैला आचरण है।

प्रेम के दो बोल हैं सपनों की बातें
विष में डूबा आज हर अन्तःकरण है।