तुम्हें मुझसे प्यार है
पुष्पा शर्मा
कभी-कभी उदास हो जाती हूँ
जिन्दगी के अभिप्राय खोने लगते हैं।
जो मुझसे बेहद करीब थे
अचानक वे ही दूर होने लगते हैं।
रात में समुद्र के किनारे
लहरों में अजीब सा कम्पन होता है।
कहीं कोई रहस्य है जिसे जानने के लिए
नींद में भी जागने का मन होता है।
अजीब सी लगती है ये दुनिया
और अजनबी से लगते हैं लोग
यह भीड़-भाड़ यह हलचल
लोगों का इधर से उधर जाना।
उधर से इधर आना
अपने कमरे में अकेले
रो लेने का मन करता है,
पर अचानक मैं हँसने लगती हूँ।
अपनी ही यातना पर
और मैं महसूस करती हूँ
सारी दुनिया को अपने भीतर।
और इस दुनिया में बसने का मन होता है
तुम आ जाओ और
मुझे अपने जीवन की नाव पर
ले चलो
मेरी यात्रा तु्म्हारे बिना अधूरी है।
मेरा मन उस आईने में समाने लगता है
जिसमें पल-पल तुम्हारा चेहरा।
मेरे सामने आ जाता है
तुम नहीं हो मेरे पास
फिर भी तुम्हारा संगीत
मेरे भीतर खुशियाँ भरता है।
मुझे तुम्हारे बिना मेरे
आसपास दर्द से बचाती हुई
इस अँधेरी रात से प्यार है
मैं जानती हूँ इसके बाद सुबह होगी,
रोशनी आएगी पता नहीं क्यों
मैं आश्वस्त नहीं हूँ कि तुम आओगे ही
फिर भी मुझे तुम्हारा इंतजार है।
क्योंकि मैं जानती हूँ कि
तुम्हें मुझसे प्यार है...
साभार : लेखिका 08
| |
|
जिन्दगी के अभिप्राय खोने लगते हैं।
जो मुझसे बेहद करीब थे
अचानक वे ही दूर होने लगते हैं।
रात में समुद्र के किनारे
लहरों में अजीब सा कम्पन होता है।
कहीं कोई रहस्य है जिसे जानने के लिए
नींद में भी जागने का मन होता है।
अजीब सी लगती है ये दुनिया
और अजनबी से लगते हैं लोग
यह भीड़-भाड़ यह हलचल
लोगों का इधर से उधर जाना।
उधर से इधर आना
अपने कमरे में अकेले
रो लेने का मन करता है,
पर अचानक मैं हँसने लगती हूँ।
अपनी ही यातना पर
और मैं महसूस करती हूँ
सारी दुनिया को अपने भीतर।
और इस दुनिया में बसने का मन होता है
तुम आ जाओ और
मुझे अपने जीवन की नाव पर
ले चलो
मेरी यात्रा तु्म्हारे बिना अधूरी है।
मेरा मन उस आईने में समाने लगता है
जिसमें पल-पल तुम्हारा चेहरा।
मेरे सामने आ जाता है
तुम नहीं हो मेरे पास
फिर भी तुम्हारा संगीत
|
मुझे तुम्हारे बिना मेरे
आसपास दर्द से बचाती हुई
इस अँधेरी रात से प्यार है
मैं जानती हूँ इसके बाद सुबह होगी,
रोशनी आएगी पता नहीं क्यों
मैं आश्वस्त नहीं हूँ कि तुम आओगे ही
फिर भी मुझे तुम्हारा इंतजार है।
क्योंकि मैं जानती हूँ कि
तुम्हें मुझसे प्यार है...
साभार : लेखिका 08

