1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार

जैसे ओस की बूँद एक गुलाब पर

प्रेम कविता

तुम्हारी देह
NDND
जैसे

ओस की बूँद एक गुलाब पर ठहरती हैं

मैं तुम्हारी देह पर ठहर जाऊँगा

जैसे

रात के आँचल में चंद्रमा मचलता है

मैं तुम्हारी देह में मचल जाऊँगा

जैसे एक घने जंगल में नदी बहती है

मैं तुम्हारी देह में बहता रहूँगा

और जैसे एकदम सुबह-सुबह

एक तारा टूटकर बिखर जाता है

मैं तुम्हारी आत्मा के आकाश में बिखर जाऊँगा।
लेखक के बारे में
रवींद्र व्यास