1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

जिंदगी फिर भी अजनबी सी है

- मृणालिनी घुले

याद
NDND
यूँ तो हर मोड़ पर मिली सी है,

जिंदगी फिर भी अजनबी सी है।

फिर कोई याद डस गई शायद,

आँख में आज फिर नमी सी है।

हसरतों का जनाजा उठता है,

हर तरफ एक खामोशी सी है।

दर्द हर दर पे ठहर जाता है,

शक्ल उसकी भी आदमी सी है।

कहकहों का नकाब चेहरे पर,

आह हर साँस में दबी सी है।

साभार : लेखिका 08