1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

चाँद भरोसे की चीज नहीं..

चाँद
राजेश जोशी
NDND
इस चाँद के हँसिये से सब्जी मत काटो

बहुत तेज है इसकी धार

जरा नजर चूकी तो उँगली कट जाएगी

उँगली कट जाएगी तो

तुम्हारे खून के कतरे

आसमान पर टपकेंगे

इस चाँद के चूड़े को जूड़े में मत खोंसो

बहुत तेज है इसकी मार

मन में उठेगा ऐसा ज्वार

लहर बहा कर ले जाएगी कहीं

और रेत पर तुम्हारे पाँव के निशान

तुम्हें ढूँढेंगे

चाँद भरोसे की चीज नहीं!

साभार : संबोधन