कुंवर नारायण की कविता
सतहें
सतहें इतनी सतहीं नहीं होती
न वजहें इतनी वजही
न स्पष्ट इतना स्पष्ट ही
कि सतह को मान लिया जाए कागज
और हाथ को कहा जाए हाथ ही।
जितनी जगह में दिखता है एक हाथ
उसका क्या रिश्ता है उस बाकी जगह से
जिसमें कुछ नहीं दिखता है?
क्या वह हाथ
जो लिख रहा
उतना ही है
जितना दिख रहा?
या उसके पीछे एक और हाथ भी है
उसे लिखने के लिए बाध्य करता हुआ?
न वजहें इतनी वजही
न स्पष्ट इतना स्पष्ट ही
कि सतह को मान लिया जाए कागज
और हाथ को कहा जाए हाथ ही।
जितनी जगह में दिखता है एक हाथ
उसका क्या रिश्ता है उस बाकी जगह से
जिसमें कुछ नहीं दिखता है?
| |
|
जो लिख रहा
उतना ही है
जितना दिख रहा?
या उसके पीछे एक और हाथ भी है
उसे लिखने के लिए बाध्य करता हुआ?

