1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

कर्जे में मकान लिखो

डॉ. श्रीकांत द्विवेदी

श्रीकांत द्विवेदी
ND
गीत लिखो
छंद लिखो
लिखो जब भी
जरूरतमंद लिखो।
भूख लिखो
प्यास लिखो
खोखले नारों से
टूटा विश्वास लिखो।
बेगारी लिखो
लाचारी लिखो
सिफारिश छोड़
गुजारिश लिखो।
चीजों के दाम लिखो
कर्जे में मकान लिखो
रोटी के लिए यूँ
उम्र तमाम लिखो।
कौम के रंग लिखो
कुर्सी की जंग लिखो
अमन के वास्ते
इनको बेरंग लिखो।
उजड़े गाँव लिखो
जंगल के घाव लिखो
फोरलेन पर कहीं
थोड़ी-सी छाँव लिखो।