इक लड़की है प्यार में पागल
विलास पंडित 'मुसाफिर'
इक लड़की है प्यार में पागल देखो तो,
बिखरी जुल्फ़ें उड़ता आँचल देखो तो,
उसकी एक नज़र का जलवा उफ तौबा,
बस्ती के सब आशिक़ घायल देखो तो,
दो चीजों पर गौर पड़ौसी करते हैं,
मेरे नग्में उसकी पायल देखो तो,
अब कैसा इंकार भला इस मौसम में
बहकी बदली, ठहरे बादल देखो तो,
प्यार जिसे कहते हैं हम-तुम दुनिया में,
एक नया अहसास है पल-पल देखो तो।
| |
|
बिखरी जुल्फ़ें उड़ता आँचल देखो तो,
उसकी एक नज़र का जलवा उफ तौबा,
बस्ती के सब आशिक़ घायल देखो तो,
दो चीजों पर गौर पड़ौसी करते हैं,
मेरे नग्में उसकी पायल देखो तो,
अब कैसा इंकार भला इस मौसम में
बहकी बदली, ठहरे बादल देखो तो,
प्यार जिसे कहते हैं हम-तुम दुनिया में,
एक नया अहसास है पल-पल देखो तो।

