सम्बंधित जानकारी
- बापू के बचपन की रीयल स्टोरी पर नाटक ‘मोनिया दि ग्रेट’का मंचन
- स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताजी सुभाषचंद्र बोस
- अंग्रेजों के खिलाफ नई क्रांति का सूत्रपात करने वाले आजादी के महानायक थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस
- बहादुर और देशभक्त थे नेताजी, जानिए विलक्षण व्यक्तित्व की 28 खास बातें...
- बचपन से ही दूसरों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे सुभाषचंद्र बोस
स्पंदन संस्था भोपाल के सम्मानों की घोषणा
'स्पंदन कथा शिखर सम्मान 2018' श्री असगर वजाहत को दिया जाएगा
- उर्मिला शिरीष
ललित कलाओं के लिए समर्पित स्पंदन संस्था भोपाल की ओर से स्थापित सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2018 का 'स्पंदन कथा शिखर सम्मान' हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार असगर वजाहत को प्रदान किया जाएगा।
'स्पंदन कृति सम्मान' कविता संग्रह 'केवल कुछ वाक्य' के लिए कवि उदयन वाजपेई को, 'स्पंदन कृति सम्मान' उपन्यास 'अकाल में उत्सव' के लिए पंकज सुबीर को, 'स्पंदन आलोचना सम्मान' महेश दर्पण को, 'स्पंदन ललित कला सम्मान' रंग कर्म के लिए आलोक चटर्जी को, 'स्पंदन साहित्यिक पत्रिका सम्मान' व्यंग्य यात्रा के लिए प्रेम जनमेजय को तथा 'स्पंदन युवा पुरस्कार' थिवई थियाम को देने का निर्णय सर्वानुमति से किया गया है।
स्पंदन सम्मान समारोह की संयोजक उर्मिला शिरीष ने बताया कि सम्मान समारोह दिनांक 29 तथा 30 मार्च 2019 को भोपाल में आयोजित किया जाएगा।
