1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Latest Jokes In Hindi

साइंस-09, इंग्लिश-06, मैथ्स-05 : मार्कशीट का मारक चुटकुला

Latest Jokes In Hindi
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
 
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
 
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
 
साइंस-09, इंग्लिश- 06, मैथ्स-05 आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी
 
-: ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
 
नालायक है तू नालायक।
 
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
 
आदमी- तू चुप बैठ।
 
तेरे लाड़-प्यार ने ही बनाया है इसे नालायक,
 
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है।
 
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
 
पत्नी- अरे सुनो तो...
 
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
 
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
 
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
 
फिर भयानक सन्नाटा।
 
अगला लेख
क्लास में सो रहे हो क्या ? : हंसा देगा जोर से यह जोक