1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. jokes in hindi

पायलट पति-पत्नी का यह चुटकुला शर्तिया हंसाएगा : मुझे नहीं करनी बात...

jokes
पत्नी पायलट थी और पति कंट्रोल टॉवर इंस्ट्रक्टर।
 
पायलट पत्नी : हैलो, कंट्रोल टॉवर, यह फ्लाइट 367 है। यहां कुछ प्रॉब्लम है। 
 
कंट्रोल टॉवर पर पति : आपकी आवाज ठीक नहीं आ रही है। Can you repeat। क्या प्रॉब्लम है, बोलिए? 
 
पत्नी : कुछ नहीं जाने दो, तुम्हें मेरी आवाज आती कब है?
 
पति : प्लीज, प्रॉब्लम बताएं।
 
पत्नी : नहीं, अब तो रहने ही दो।
 
पति : प्लीज बताइए। 
 
पत्नी : कुछ नहीं, मैं ठीक हूं, तुम रहने दो।
 
पति : अरे बोलिए क्या प्रॉब्लम है?
 
पत्नी : तुम्हें मेरी प्रॉब्लम से क्या मतलब?
 
पति : बेवकूफ औरत, 200 पैसेंजर भी है उसमें।
 
पत्नी : हां, मेरी तो कोई परवाह है नहीं, उन 200 की परवाह है बस?
 
मुझे नहीं करनी बात...।
अगला लेख
सलमान खान एक बार फिर बनने वाले हैं मामा, दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अर्पिता खान!