शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. gupta ji ke chutkule
Written By

रोटियां कैसे जल गईं : इस मस्त चुटकुले में गुप्ता जी की class ले ली बीवी ने

रोटियां कैसे जल गईं : इस मस्त चुटकुले में गुप्ता जी की class ले ली बीवी ने - gupta ji ke chutkule
पत्नी - क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने?
 
गुप्ता जी (सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर। 
 
पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे?
 
गुप्ता जी - कहीं तो नहीं गया, वहीं रूका था। 
 
पत्नी - ध्यान कहां रहता है आपका... आती-जाती औरतों को देखते होंगे, खूब जानती हूं आपको। 
 
गुप्ता जी (अब पूरी तरह घबराकर) - सच में वहीं सामने खड़े होकर आटा पिसवाया। 
 
पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा, बहुत दिनों से देख रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता। 
 
गुप्ता जी - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है, बताओ तो हुआ क्या?
 
पत्नी - रोटियां कैसे जल गईं फिर...!!! 
 
गुप्ता जी को 4 घंटे बाद अभी होश आया... 
ये भी पढ़ें
राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, पॉर्न रैकेट से जुड़े केस में अब ईडी ने दर्ज किया मामला